मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: अनियंत्रित कार ने सैर कर रहे पांच लोगों को कुचला, महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: अनियंत्रित कार ने सैर कर रहे पांच लोगों को कुचला, महिला की मौत

सिरसा। सिरसा जिले के ऐलनाबाद उपमंडल में अनियंत्रित कार ने सैर कर रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि गांव तलवाड़ाखुर्द निवासी जगमोहन व उसका पड़ोसी परिवार सोमरात रात को भोजन करने के बाद सडक़ किनारे टहल रहे थे। इसी तरह एक अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे महिला सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे घटना से पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस की मदद से घायलों को ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान सोनू पत्नी जगमोहन के रूप में हुई है। मंगलवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक महिला सोनू का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें