मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

कांवरियों से भरी ऑटो पलटी, एक महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में देवघर - गिरिडीह मार्ग के कर्णपुरा के पास शनिवार को महिला कांवरियों से भरे ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बाबाधाम से पूजा कर वापस लौटने के क्रम में एक महिला कांवरियां की मौत हो गई। जबकि आठ महिलाएं घायल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतक महिला की पहचान गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के चंदनडीह गांव निवासी मनोज प्रसाद वर्मा की पत्नी मोहनी देवी ( 35) के रूप में हुई है। घटना में इसी गांव की सुलेखा देवी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी और ममता वर्मा घायल है। घायल नीतू देवी ने बताया कि वे सभी शुक्रवार देर रात देवघर गई थी और बाबा मंदिर में जल चढ़ाकर वापस अपने घर चंदनडीह लौट रही थी। तभी कर्णपुरा के पास एक बोलेरो ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस कर्णपुरा पहुंची और सभी महिला कांवरियां को सदर अस्पताल पहुंचाया ।इस दौरान चिकित्सकों ने मोहिनी देवी को मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें