सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
दुमका। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में मौत हो गई। दुलड़ मरांडी (55) गोपीकांदर थाना के समीप रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार से दुलड़ मरांडी थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव से अपनी बेटी से मुलाकात कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गोपीकांदर थाना के समीप पीछे से तेज गति बाइक सवार ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में महिला और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।





