मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में महिला की मौत, दूसरी घायल; दो लोग हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में महिला की मौत, दूसरी घायल; दो लोग हिरासत में

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे 112 के माध्यम से कैनाल रोड पर दुर्घटना की सूचना मिली। राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो आई-20 कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। वहीं स्कूटी और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार नैना राजपूत और निधि कश्यप घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान नैना राजपूत (26) की मैक्स अस्पताल में मौत हो गई, जबकि निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव (20), निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2, राजपुर, और उसके साथी हाशिम (24), निवासी सुमन नगर, राजपुर, को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड की ओर आते समय कार के ब्रेक नहीं लग पाए, जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। मृतका नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा, निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला, देहरादून थीं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें