मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत के गोहाना में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत के गोहाना में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

सोनीपत। सोनीपत जिले में हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना गोहाना–सफीदो मार्ग पर गांव जागसी के पास हुई। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हाे गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले गोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हालत नाजुक होने पर खानपुर कलां महिला मेडिकल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।गांव जागसी निवासी कपूर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी नरेश देवी के साथ बकरियां चराने गया था। गोहाना-सफीदो मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास एक किसान ईख छील रहा था। नरेश देवी पशुओं के लिए ईख का चारा लेकर सड़क किनारे लौट रही थी। इसी दौरान गोहाना की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नरेश देवी सड़क किनारे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।आरोप है कि बस चालक बिना रुके आगे निकल गया, हालांकि कुछ दूरी पर गांव के अड्डे पर बस रोक दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर कपूर सिंह वहां पहुंचा, जहां बस के भीतर चालक मौजूद मिला। बस पर हरियाणा रोडवेज जींद लिखा था। चालक ने अपना नाम मनोज और निवास गांव चुलियाना बताया। परिजन घायल महिला को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल गोहाना ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे खानपुर कलां महिला मेडिकल रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस चौकी बुटाना से टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। थाना बरोदा में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में बस चालक की लापरवाही और नशे की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें