घरेलू विवाद में महिला ने फंदे से आत्महत्या की
देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक 25 वर्षीय विवाहिता चंचला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की शादी वीते आठ वर्ष पूर्व विकास शर्मा के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी।सूत्रों की मानें तो वीते कुछ दिनों से ससुराल वालों की ओर से इन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार की देर शाम को परिवार के सभी सदस्य काम से जब वापस नहीं लौटे थे और विवाहिता का दोनों बच्चा खेलने के लिए गांव की ओर गया था वही घर को सुनसान पाकर महिला ने रस्सी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। परिवार के सदस्यों के घर लौटने पर उसे फंदे से झूलते देखकर घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई । सूचना पाकर एसआई सुनील चौधरी सोमवार को सदलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर पुलिस वालों ने मृतक के मायके वालों को जानकारी देकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।





