मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : विवाहिता ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : विवाहिता ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

फतेहाबाद। जिले के उपमंडल टोहाना के गांव खनोरी में 26 वर्षीय विवाहिता द्वारा सोमवार देर रात अपने पति की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरदीप कौर पत्नी गुरप्यार सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही टोहाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात हरदीप कौर अपने कमरे में अकेली थी।

देर रात अचानक कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई। इस पर परिजन दौडक़र कर जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि हरदीप कौर खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। परिजनों ने जब तक उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने तुरंत इस बारे में थाना सदर टोहाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शादी राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों के आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका हरदीप कौर पंजाब के जिला संगरूर की रहने वाली थी। उसका पति गुरप्यार सिंह टोहाना के सैनी चौक पर इटालियन मास्टर नाम से होटल चलाता है। करीब दो साल पहले उनके होटल पर दो बार फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी। उस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर गुरप्यार सिंह को हथियार का लाइसेंस जारी किया गया था। मृतका हरदीप कौर ही अपने पति के हथियार को घर में रखती थी। इस कारण उसे उसकी जगह की जानकारी थी।

सोमवार रात को उसने घर में रखी इसी लाइसेंसी पिस्तौल से आत्महत्या कर ली। हरदीप कौर की दो छोटी बेटियां हैं, जिसमें एक दो साल की और दूसरी महज चार महीने की। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। टोहाना सदर थाने के प्रभारी शादी राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी महिला के मायके पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है, उनके बयान लिए जाएंगे। उनके ब्यानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें