मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत:हादसे में गाड़ी में लगी आग, जिंदा जली महिला, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत:हादसे में गाड़ी में लगी आग, जिंदा जली महिला, तीन घायल

पानीपत। पानीपत स्थित उत्सव गार्डन के सामने गुरुवार काे देर रात दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद एक गाड़ी का गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ईको वैन में करीब 10-12 लोग सवार होकर ईद मनाने के लिए पानीपत से बरेली जा रहे थे। समालखा के पास पहुंचते ही बस की टक्कर से ईको वैन का सीएनजी सिलेंडर फट गया और आग भड़क गई जिसमें महिला की जिंदा जल कर मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।कुरुक्षेत्र निवासी सुनील ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी बहन को लेने जा रहा था, मगर समालखा स्थित उत्सव गार्डन के सामने पहुंचने पर जीटी रोड पर एक सेलेरियो कार खड़ी दिखी। जैसे ही उसने अपनी एमजी हैक्टर कार की रफ्तार कम की, पीछे से तेज रफ्तार आती ईको वैन ने टक्कर मार दी। जिसमें करीब 10-12 सवारी बैठी थी। टक्कर लगने के बाद कुछ सवारी नीचे उतर चुकी थीं और बाकी उतरने ही वाली थीं कि पानीपत की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने ईको को जबरदस्त टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील की कार साइड में खिसक गई, लेकिन बस ईको वैन को घसीटते हुए आगे ले गई। इसी दौरान ईको में लगा सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे वैन में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बाकी सवारी किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन एक युवती गाड़ी में ही फंस गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, उसका पैर सीट में फंस गया था, जिससे वह बाहर नहीं निकाल सकी। आग इतनी भयानक थी कि पूरी ईको जलकर राख हो गई और बस के केबिन में भी आग फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया गया। थाना समालखा प्रभारी गुलशन कुमार और हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से जली हुई ईको वैन, बस व अन्य वाहनों को सड़क से हटवाकर सड़क किनारे लगाया। जिससे बाद में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाया गया।इको वैन में जिंदा जली महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया तथा तीनों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ईको चालक और बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी सवारी पानीपत की एक फैक्ट्री में कार्य करते थे और ईद मनाने के लिए बरेली जा रहे थे। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों फरार ड्राइवरों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने व जानमाल की हानि का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें