मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी का आरोप, फतेहाबाद पुलिस ने महिला आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

फतेहाबाद। यूके भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौ लाख 31 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने दिल्ली से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन48 बार पढ़ा गया
विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी का आरोप, फतेहाबाद पुलिस ने महिला आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

फतेहाबाद। यूके भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौ लाख 31 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने दिल्ली से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान शकूरपुर आनंदवास, उत्तर-पश्चिम दिल्ली निवासी पूजा के रूप में हुई है।

सोमवार को साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि तहसील टोहाना के गांव डांगरा निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से जान-पहचान हुई थी।

बातचीत के दौरान युवती ने मंजीत को झांसा दिया कि उसका एक परिचित यूके में बड़ा कारोबार करता है और वहां काम करने के लिए भारतीय युवकों की सख्त जरूरत है। युवती के झांसे में आकर मंजीत और उसके रिश्तेदार यूके जाने के लिए तैयार हो गए।

आरोपी युवती ने विदेश भेजने, फाइल प्रोसेस कराने और हवाई टिकट के नाम पर शिकायतकर्ता व उसके रिश्तेदारों से अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 9 लाख 31 हजार 500 रुपये जमा करवा लिए।

पैसे खाते में ट्रांसफर होते ही युवती ने मंजीत का फोन उठाना बंद कर दिया और अपनी इंस्टाग्राम आईडी भी डिलीट कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद में 25 जून को मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान साइबर पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों की पड़ताल करते हुए मुख्य महिला आरोपी पूजा तक पहुंच बनाई और उसे दिल्ली से काबू कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों और ठगी की रकम का सुराग लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें