मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: बैंक खाते से धोखाधड़ी से कोई निकाल ले रुपये तो 1930 पर दर्ज करवाएं शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने सोमवार को जनता को

साइबर क्राइम के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई साइबर अपराधी

धोखाधड़ी करके किसी नागरिक के खाते से रुपये निकाल लें तो वे तुरंत 1930

पर शिकायत दर्ज करवाएं।

पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने कहा

कि देश में ऑनलाइन पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा रहा है। आमजन भी पैसों का

लेनदेन हो या फिर कोई फीस या बिल का भुगतान आनलाइन करते हैं। ऑनलाइन

गतिविधियां बढ़ने के साथ ही साइबर ठगी व धोखाधड़ी के मामलों में भी काफी

तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साइबर ठगों द्वारा आम आदमी को विभिन्न प्रकार

झांसों में लेकर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बैंक

से निकाले गए रुपयों में आपकी गलती नहीं है और आपके अकाउंट से किसी ने

धोखाधड़ी करते हुए रुपए निकाले हैं तो आप तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर अपनी

शिकायत दर्ज करवाएं और कुछ जरूरी हिदायतों का पालन करते है तो आपके खाते से

निकाला गया रुपया वापस मिल जाता है। उन्होंने बताया कि अगर आपने बैंक खाते

से रुपए नहीं निकाले हैं या फिर गलती से भी ट्रांसफर नहीं किए है और आपके

पास बैंक से रुपए कटने का मैसेज आया है तो सबसे पहले आप अपने बैंक को इस

मामले की सूचना दें। समय रहते अगर बैंक को सूचना मिल जाएगी तो साइबर ठगों

द्वारा की गई ट्रांजेक्शन को रोका जा सकता है। अगर आपकी कोई गलती नहीं है

तो रुपये आपके खाते में वापस आ जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें