मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : करंट लगने से युवक की मौत पर चोरी में सहयोगी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : करंट लगने से युवक की मौत पर चोरी में सहयोगी काबू

फतेहाबाद। फतेहाबाद में 11 केवी लाइन से बिजली तार चोरी के प्रयास में करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने जांच करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हड़ौली निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है। सोमवार को थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से लाइनमैन सुरेन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में सुरेन्द्र ने कहा कि वह शिकायत केंद्र जल्लोपुर में तैनात हैं। उसको सूचना प्राप्त हुई कि ढाणी जल्लोपुर के पीछे स्थित 11 केवी भरपुर एपी लाइन के पोल पर एक व्यक्ति लटका हुआ है।

सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ मिला तथा तार कटी हुई अवस्था में पाई गई। इस पर उसने इस बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया कि मक्खन सिंह एवं गुरप्रीत दोनों बिजली तार चोरी करने के इरादे से मौके पर आए थे। इस दौरान मक्खन सिंह पोल के ऊपर चढक़र तार काट रहा था, जबकि गुरप्रीत नीचे खड़ा था। तार चोरी के दौरान 11 केवी लाइन चालू होने के कारण मक्खन सिंह को तेज करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गुरप्रीत मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और फरार आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें