शराब दुकानदार ने सब इंस्पेक्टर की करी धुनाई, लालपुर थाना मे मामला दर्ज
शराब दुकानदार ने सब इंस्पेक्टर की करी धुनाई, लालपुर थाना मे मामला दर्ज
रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित एक शराब दुकानदार ने सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार शर्मा की जमकर पिटाई कर दी है। यही नहीं सब इंस्पेक्टर को पीटने के बाद दुकानदारों ने उनका आईडी कार्ड भी छीन लिया। दरअसल सब इंस्पेक्टर अपने मित्र शुभांशु, भरत उरांव और सुमित कुमार के साथ डोज शराब दुकान बियर लेने गये थे। दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक कीमत ले रहा था। जिसका विरोध करने पर डोज कर्मी ने इन सभी को धमकी दी और विरोध करने पर जमकर पिटाई कर दी।
इस मामले में सब इंस्पेक्टर ने शराब दुकान डोज के कर्मी सुमित नायक व अन्य के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।





