मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार:महिलाओं का वोट जात-पात पर नहीं,बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। हरियाणा की दूसरी महिला पंचायत आम आदमी पार्टी के प्रदेश

प्रवक्ता उमेश शर्मा के नेतृत्व में नलवा विधानसभा के गांव मंगाली झारा में

हुई। इसमें महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं बारे जानकारी दी गई। इस अवसर पर

उमेश शर्मा ने कहा की हरियाणा की खराब शिक्षा व्यवस्था ने बच्चों के भविष्य

को बर्बाद करने का काम किया है।

वर्तमान सरकार ने गरीब माताओं के

उस सपने को मार दिया है जिसमें वे अपने बच्चों को अफसर बनना चाहती थी लेकिन

खराब शिक्षा व्यवस्था व बेरोजगारी ने उनके बच्चों को अफसर तो नहीं बनाया

बल्कि नशेड़ी व अपराधी बना दिया। आज प्रदेश के अधिकतर गांवों के यही हालात

हैं।

मंगाली झारा की माताओं ने इस शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपनी

आवाज बुलंद की और शपथ ली कि अबकी बार उनका वोट जात-पात या धर्म के नाम पर

नहीं बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा व उनके सुनहरे भविष्य के नाम पर होगा।

महिला पंचायत के दौरान गांव की छात्रा शीतल ने आवाज उठाई कि उनके गांव में

केवल आट्र्स की पढ़ाई होती है जबकि गांव की लड़कियां कॉमर्स, नॉन मेडिकल व

मेडिकल से पढऩा चाहती हैं। छात्रा शीतल ने आवाज उठाई कि उनके गांव के स्कूल

में कॉमर्स, नॉन मैडिकल व मैडिकल की पढ़ाई शुरू करवाई जाए ताकि गांव की

लड़कियां भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें