मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जंगली हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला

सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी ने शनिवार को एक महिला को पटक कर मार डाला। मृत महिला की पहचान अंडा गांव निवासी तेजू महतो की पत्नी कुंती महतो के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार कुंती महतो प्रतिदिन की भांति शनिवार को महुआ चुनने घर से निकली थी। महुआ पेड़ के नीचे फल चुनने के दौरान एक जंगली हाथी अचानक वहां आ धमका और सूंड़ से महिला को उठाकर पटक दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर हाथी को भगाया।ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कुंती महतो को घर लाया, जहां उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर चांडिल वन क्षेत्र के वनकर्मी अंडा गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से रेंजर की अनुपस्थिति में वनकर्मियों ने मृत महिला के परिजनों को अग्रिम मुआवजा के रूप में 50 हजार रुपये नकद दिया।ग्रामीणों ने वनकर्मियों से जंगली हाथियों से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।उल्लेखनीय है कि इन दिनों नीमडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है। शाम ढलते ही हाथी भोजन की तलाश में गांव में धावा बोल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों को नियंत्रित करने में विफल साबित हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें