चंपई मंत्रिमंडल में किसको मिलेगी जगह ,कांग्रेस विधायकों का जोर अजमाइश जारी ,जेएमएम में उलझन बरकरार
कांग्रेस से आलमगीर आलम और झामुमो से बसंत सोरेन डीप्टी सीएम के प्रबल दावेदार
रांची: चंपई मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को 3 बजे होनी है। शपथग्रहण
में जगह बनाने में कौन सफल होगा यह पहेली बनी हुई है। झामुमो में जहां उलझन बनी हुई है वहीं कांग्रेस में विधायकों का जोर आजमाइश लगातार जारी है। विधायक दिल्ली की दौरा लगाते थक नही रहे है। अगर सबके बीच मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम बनाने को लेकर यदि सहमति बन जाती है तो कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और झामुमो से बसंत सोरेन प्रबल दावेदार है जिन्हें यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसके अलावे झामुमो कोटे से तीन मंत्रियों में सीता सोरेन, मिथिलेश ठाकुर और मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। हेमंत कैबिनेट में मंत्री रहे आलमगीर आलम को छोड़कर अन्य सभी तीनों मंत्रियों के स्थान पर नये चेहरे लाने की मांग उठी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से पिछले दो दिनों में कई विधायक और प्रदेश स्तर के बड़े नेता दिल्ली में मिल चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि 16 फरवरी तक मंत्रियों का नाम तय हो जायेगा। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कोई पेंच नहीं है। राहुल गांधी की 14 फरवरी को पलामू क्षेत्र में यात्रा है इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को होगा।





