मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

सिंगापुर भेजने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, छह के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिंगापुर भेजने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, छह के खिलाफ  मामला दर्ज

जींद। पहले सिंगापुर में वर्क वीजा पर भेजने तथा बाद में कनाडा भेजने का झांसा देकर दो युवकों से 15 लाख रुपये हड़पने पर उचाना थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार को गांव दुर्जनपुर निवासी जसविंद्र तथा अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंकित का भाई सिंगापुर में पिछले दो साल से कार्य कर रहा था। सुमित ने सिंगापुर भेजने वाले एजेंट जोरा सिंह के बारे में बताया था। संपर्क साधने पर जोरा ने पहले दो साल वर्क वीजा पर सिंगापुर भेजने तथा बाद में दोनों को कनाडा भेजने की बात कही। सब कुछ तय होने के बाद 15 लाख रुपये आरोपित तथा उसके द्वारा दिए गए खातों में डाल दिए।बावजूद इसके उन्हें सिंगापुर नहीं भेजा गया। जब आरोपित से राशि वापस मांगी तो आरोपित ने राशि लौटाने से मना कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने जसविंद्र व अंकित की शिकायत पर एजेंट जोरा सिंह, उसके साथी मोहित हुड्डा, सुमन, सोमदत्त, मनीकांत त्यागी, तुषार त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें