खूंटी जिला निबंधन कार्यालय में हुई दिव्यांगों के लिए ह्वील चेयर व्यवस्था की शुरुआत
खूंटी। ग्लॉसी पेपर पर पति-पत्नी का फोटोयुक्त मैरेज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद खूंटी जिला निबंधन कार्यालय रजिस्ट्री ऑफिस द्वारा ग्लॉसी पेपर पर मैरेज रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को एक ओर जहां पूरे राज्य के जिला निबंधन एवं अवर निबंधन कार्यालयों में शुरू करने की राज्यस्तरीय कवायद चल रही है। वहीं दूसरी ओर खूंटी जिला निबंधन कार्यालय में एक नई व्यवस्था की शुरुआत कर दी गयी है। इस व्यवस्था से खूंटी जिला निबंधन कार्यालय में आने वाले निःशक्त व्यक्तियों अथवा चलने फिरने में असमर्थ व्यक्तियों को अब कार्यालय में चलने.फिरने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान की जायेगी। इस उद्देश्य से जिला निबंधन कार्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था’ की गई है। साथ में ही रैंप बनाने की कवायद भी चल रही है, ताकि कार्यालय में आवागमन के दौरान निःशक्त चलने फिरने में असमर्थ व्यक्तियों को कोई कठिनाई न हो। इसी कड़ी में सोमवार को निबंधन कार्यालय में व्हील चेयर की शुरूआत जिला अवर निबंधक वाल्मीकि साहू ने की। उन्होंने अपने कार्यालय में पहुंचे अनिगड़ा के सिंबूकेल गांव निवासी दिव्यांग व्यक्ति डाडू मुंडा को ह्वील व्लील चेयर के माध्यम से ही कार्यालय की कागजी कार्य पूर्ण कराते हुए जमीन की रजिस्ट्री कराई। डाडू मुंडा व्लील चेयर की व्यवस्था पाकर काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में ऐसी व्यवस्था से उन्हें तो बहुत लाभ मिला हैए दूसरे जरूरतमंद व्यक्तियों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा। मौके पर अवर निबंधक ने बताया कि व्हीलचेयर की व्यवस्था से संबंधित व्यक्तियों को इजलासए कंप्यूटर कक्ष इत्यादि स्थानों पर कागजी दस्तावेजी कार्य संपादन में सहूलियत होगी।





