मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से अन्य देशों को खाद्यान्न उपलब्ध कराता रहा है भारत : तोमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को ध्यान में रखते हुए घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराता रहा है। तोमर ने सोमवार को दिल्ली में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक डेविड बेस्ली के साथ हुई बैठक में ये बाते कहीं।केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने बेस्ली सहित वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत व डब्ल्यूएफपी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि क्षेत्र में वर्ष 1968 से घनिष्ठता से काम कर रहे हैं। तोमर ने किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश में हमारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से कोरोना महामारी के संकटकाल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरित किया गया।उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् की भारत की प्राचीन परंपरा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत ने अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के अलावा दुनिया के अनेक देशों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। इस दौरान डेविड ने कृषि एवं खाद्य क्षेत्र में भारत के कामकाज की खुलकर सराहना करते हुए अपेक्षा व्यक्त किया कि वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के साथ मिलकर दुनिया में खाद्यान्न की सुचारू आपूर्ति के लिए भारत अपना सहयोग प्रदान करता रहे।बेस्ली ने कृषि क्षेत्र के विकास व खाद्य सुरक्षा पर डब्ल्यूएफपी व भारत के काम पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने भारत की प्रगति के लिए सराहना करते हुए कहा कि वह यूएस कांग्रेस की आगामी बैठक में कृषि क्षेत्र में भारतीय प्रयासों के बारे में बताएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें