मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

19 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी वेब आधारित टेस्ट : उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन

देवघर : गुरुवार को कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शक्षिा विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं डिजी साथ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ऑनलाइन क्लासेज, क्विजाथन कार्यक्रम, इनेबल डिजिटल फेसिलिटेशन स्कल्सि प्रशक्षिण एवं बच्चों को मिलने वाली विभन्नि सुविधाओं की वस्तिृत समीक्षा कर संबधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा-नर्दिेश दिया गया। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से सुजीत कुमार द्वारा विषयवस्तुवार का वस्तिृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि शक्षिकों को प्रोत्साहित किया गया था कि स्वैच्छिक रूप से आगे बढ़कर अपने वद्यिालयों के पोषक क्षेत्र में मोहल्ला क्लासेज का संचालन करें लेकिन बहुत सारे वद्यिालयों के शक्षिक अभी भी मोहल्ला क्लासेज का संचालन नही कर रहे है जो कि निराशाजनक है। कोरोना संक्रमण काल में शक्षिा दान से बढ़कर कुछ नही है इसलिए सभी प्रखंड शक्षिा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को नर्दिेशित किया गया कि वद्यिालय स्तर पर पोषक क्षेत्र का विभाजन कर जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन नही है उनके लिए मोहल्ला क्लासेज का संचालन करना सुनश्चिति करें। साथ हीं समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा सुजीत कुमार को नर्दिेशित किया कि शक्षिा आपके द्वार कार्यक्रम का एसओपी बनाकर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाये ताकि इस संदर्भ में विभागीय पत्र भी नर्गित किया सकें।

पीपीटी के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष पीरामल फाउंडेशन के सुजीत कुमार द्वारा डिजी साथ कार्यक्रम की स्थिति प्रस्तुत की गई। साथ हीं वद्यिालय स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप नर्मिाण के मामले में देवघर जिला दुसरे पायदान पर है, जबकि अन्य संकेतांको को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। ऑनलाइन बैठक के दौरान उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वद्यिालय के कार्य दिवस से पांच मिनट निकाल कर पुष्टिकरण फॉर्म नही भरना घोर विभागीय नर्दिेशों की अवहेलना है। आपको बताते चलें कि 6 अक्टूबर को आधार दिवस के अनुसार करौं के सर्फि 50% वद्यिालयों ने एवं मारगोमुंडा के 43% वद्यिालयों ने पुष्टिकरण फॉर्म भरा जिसके कारण राज्य द्वारा जिला का रैंकिंग 13 वां दर्ज किया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त महोदय ने पाया कि देवघर जिले के 80% संकुल साधन सेवियों द्वारा ही पुष्टिकरण फॉर्म भरा जाता है जिसके कारण 1446 वद्यिालयों तक ही डिजिटल कंटेंट पहुँच पता है जो कि संकुल साधन सेवियों के दायत्विहीनता का घोतक है। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए, उपायुक्त ने सभी प्रखंड शक्षिा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों सख्त नर्दिेश दिया कि अगले समीक्षा बैठक तक प्रदर्शन को बेहतर बनाये अन्यथा संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

* जिले के रैंकिंग एवं प्रदर्शन को बेहतर करने वाले होंगे 23 अक्टूबर को सम्मानित

उपायुक्त ने कहा कि बहुत सारे ऐसे प्रखंड शक्षिा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल साधन सेवी, क्विजाथन टीम, स्वैच्छिक रूप से मोहल्ला क्लासेज संचालित करने वाले शक्षिक हैं, जो तमाम अवरोधों के वाबजूद बेहतर प्रदर्शन को लेकर दृढ-संकल्पित है, उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। साथ हीं उन्होंने बैठक से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में कुछ करते रहने का नाम ही शक्षिा है, जहाँ नवाचारी प्रयास होता है वहां वांछित परिणामों की संभावना काफी बढ़ जाती है इसलिए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समय-समय पर ऐसे लोगो को सम्मानित करता रहेगा।

* साप्ताहिक क्विज में शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिभाग करवाएँ शक्षिकः-उपायुक्त

इसके अलावे उपायुक्त ने साप्ताहिक क्विज में प्रदर्शन को लेकर आंशिक संतोष प्रकट करते हुए कहा कि यह आकंडे प्रदर्शित करते है कि यदि हम सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे तो प्रतिफल मिलने की संभावना पढ़ जाती है। उन्होंने मधुपुर अनुमंडल के प्रखंडों को विशेषरूप से फलदायी रणनीति के तहत साप्ताहिक क्विज के प्रदर्शन को बेहतर बनाने हेतु नर्दिेशित किया। साथ हीं उन्होंने कहा कि वद्यिालय में नामांकित सभी बच्चे साप्ताहिक क्विज में भाग लेंगे। इसके लिए वद्यिालय के शक्षिक पोषक क्षेत्र का विभाजन करके शनिवार को गाँव में जाएँ एवं प्रखंड टीम बना कर जाँच कराएं कि सभी शक्षिक विभागीय आदेशो का अनुपालन कर रहे है अथवा नहीं। इसके अलावे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि शनिवार को कोई रोस्टर व्यवस्था लागू नही होगी इसलिए सभी शक्षिकों को वद्यिालय के पोषक क्षेत्र में जाना है अथवा शत-प्रतिशत वद्यिार्थियों को क्विज में प्रतिभाग करवाना सुनश्चिति करना है।

* क्विजाथन कार्यक्रम के अंतर्गत होगी 19 अक्टूबर को 8 वीं कक्षा का टेस्ट

समीक्षा के क्रम में सुजीत कुमार ने बताया कि पूरे झारखण्ड में देवघर ऐसा जिला बना जिसने वृहत स्तर पर कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं का विषय आधारित टेस्ट वेब-बेस्ड तकनीक से लिया गया है। इस वेब आधारित टेस्ट में अन्य जिलों के बच्चों के रूचि दिखाई है। इसके लिए जिला स्तर आर मत्रिा उच्च वद्यिालय के प्रधानाध्यापक के अध्यक्षता में एवं नेट इंडिया द्वारा तकनीकी सहयोग से एक समर्पित टीम काम कर रही है, चूँकि, कक्षा 8 का भी बोर्ड परीक्षा आयोजित होनी है इसलिए जिला स्तर पर नर्णिय लिया कि आगामी 19 अक्टूबर को जिले के सभी कक्षा 8 में नामांकित बच्चों का टेस्ट लिया जायेगा। इससे एक तरफ बच्चे अपने अधिगम स्तर का आकलन कर रहे होंगे वही दूसरी तरफ बोर्ड का भी पूर्वाभ्यास हो रहा होगा।

*ऑनलाइन समीक्षा बैठक में जिला शक्षिा पदाधिकारी, जिला शक्षिा अधीक्षक सभी प्रखण्ड शक्षिा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें