मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : सितंबर में भी सितम ढाएगा मौसम, जमकर बरसेंगे बादल, 9 तक येलाे अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड काे मौसम के कहर से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। माह जुलाई व अगस्त के बाद अब सितंबर में भी मौसम सितम ढाएगा। सितंबर के शुरुआती दिनों में ही राजधानी दून समेत प्रदेशभर में भारी बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 9 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने मैदान से लेकर पहाड़ तक सावधानी बरतने की सलाह दी है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 9 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान जताया है। मौसम के कहर से जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर उत्तराखंड राज्य का सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरुरत है। मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।दरअसल, भारी बारिश के चलते इन दिनों उत्तराखंड की राह आसान नहीं है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कों काे काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के दाैरान पहाड़ों पर कहीं चट्टानें गिरने का तो कहीं बादल फटने की घटनाएं हाेती रहती है। इसके अलावा बाढ़ और जलभराव की स्थिति होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें