मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

पर्वतीय जिलों में मौसम बदलेगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्वतीय जिलों में मौसम बदलेगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम के मिज़ाज में आंशिक बदलाव और कहीं-कहीं वर्षा के साथ अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।मंगलवार को मौसम विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी भी जारी की है, जिससे सुबह और देर रात दृश्यता प्रभावित हो सकती है और आवागमन में कठिनाई हो सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आसमान मुख्यतः साफ़ से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह और देर रात ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें