मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में ठंड का कहर, बारिश-बर्फबारी की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड में ठंड का कहर, बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। पहाड़ से मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। बीते दो दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना है। 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में मौसम के अचानक करवट लेने से ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। दिनभर बादल मंडराने और सर्द हवाएं चलने से हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। हालांकि, कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाएं के चलते ठंड का प्रभाव बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार और रविवार को दून में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आने की आशंका है। अगले कुछ दिन प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। चोटियों पर हल्का हिमपात संभव है। 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें