मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

खिली धूप के बाद बारिश से लौटी ठंड़, किसानों के चेहरे खिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खिली धूप के बाद बारिश से लौटी ठंड़, किसानों के चेहरे खिले

हरिद्वार। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार काे मौसम ने भी करवट ले ली है। जिसके चलते तीर्थनगरी हरिद्वार में वर्षा हुई। रिमझिम वर्षा के कारण तीन दिनों से खिली धूप के कारण मौसम में आयी गर्मी के बाद पुनः ठंड़ लौट आयी है। बारिश के कारण जहां सर्दी का प्रकोप बढ़ा वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दिन भी रिमझिम बारिश के कारण मौसम सर्द हो गया। वहीं बारिश के कारण जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं पतंगबाजी के शौकीनों को मायूसी हाथ लगी। बसंत पंचमी पर तीर्थनगरी में जमकर पतंगबाजी होती है। बारिश के कारण पजंगबाजी के शौकीनों को मायूसी हाथ लगी।सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश और ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। तापमान में आई गिरावट से ठंड का अहसास साफ तौर पर महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश न होने के कारण काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। सूखी ठंड के चलते सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग और सांस संबंधी बीमारियों के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। शहर से देहात तक बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण सड़कों पर चहल पहल काफी कम नजर आयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें