मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में पल-पल बदल रहा मौसम, 16 जुलाई तक तीव्र बारिश का येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड में पल-पल मौसम बदल रहा है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वहीं, मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है। साथ ही 16 जुलाई तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मानसून की बौछार के बीच इन दिनों दून में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है, लेकिन तीव्र बौछारों के दौर भी जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश के निचले इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी मध्यम वर्षा के आसार हैं।उत्तराखंड में वर्षा का क्रम कुछ धीमा हुआ है, लेकिन कुमाऊं में कहीं-कहीं तीव्र वर्षा का दौर जारी है। दून में दो दिन उमसभरी गर्मी के बेहाल करने के बाद गुरुवार की रात झमाझम बारिश हुई तो काफी हद तक उमस से राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में मौसम उत्तराखंड में कहर बरपाने को आतुर है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 16 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की ‘येलो’ अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग ने बागानों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान, कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान, तेज हवाओं और बारिश के कारण कच्चे घरों व झोपड़ियों को मामूली नुकसान, यातायात में व्यवधान और निचले इलाकों में जलभराव की भी चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें