मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में पहाड़ों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में रहेगा कोहरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड में पहाड़ों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में रहेगा कोहरा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि फिलहाल राज्य में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में आज आसमान आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादलों से घिरे रहने की संभावना

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें