मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के 12 जिलों में मौसम ने बदली करवरट, बारिश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरियाणा के 12 जिलों में मौसम ने बदली करवरट, बारिश जारी

20 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना

कैथल, 18 मार्च । शनिवार तड़के मौसम ने फिर करवट बदली और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने 8 बजे प्रदेश के 12 जिलों में अगले 2 या 3 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई जगहों पर ओले गिरने के बाद शाम को मौसम साफ हो गया था। लेकिन शनिवार को अचानक आकाश में फिर बादल गिराए और बरसात शुरू हो गई। बरसात के कारण प्रदेश के तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च तक मौसम इसी तरह रंग बदलता रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वोत्तर के चलते 17 से 20 मार्च तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। किसान ओले गिरने की संभावना से चिंतित हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के बाद हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, बारिश के बाद फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा।

बारिश से प्रदेश के 12 जिले रहेंगे प्रभावित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह अल्प अवधि के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। जिसके अनुसार प्रदेश में अगले तीन घण्टों के दौरान हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाएं चलने व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश से फसल को नुकसान

अचानक हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। जिसके चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल नीचे बिछ गई है। इस समय गेहूं पकने की तरफ है। ऐसे में अगर अगले दो से तीन दिन बारिश का मौसम रहता है तो किसानों को इसका नुकसान हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें