मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: हमने लड्डूओं के आर्डर कर दिए है: अशोक तंवर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार

को फतेहाबाद व रतिया में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद

सम्मेलनों को संबोधित किया। तंवर ने कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने

दिन-रात एक करके जो मेहनत की है, उसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने

कहा कि कुछ शरारती तत्व कांग्रेस से संबंधित लोगों ने किसानों का नकाब

ओढक़र विरोध किया, रास्ते रोके मगर जनता ने उनका मुंह तोड़ जवाब दिया है।

तंवर ने दावा किया कि सिरसा लोकसभा सीट से उनकी बड़े मार्जिन से जीत होगी

और देश में भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। हरियाणा में भाजपा 10 की 10

लोकसभा सीट जीतेगी।

कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने

उपरांत मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा कि आप

देखना सट्टा बाजार व मीडिया का आंकलन धरे रह जाएंगे। सिरसा से अशोक तंवर,

कमल का निशान, नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि

उनकी जीत है इसलिए हमने लड्डूओं के आर्डर कर दिए है। उन्होंने कहा कि रतिया

के विधायक लक्ष्मण नापा, जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा व कार्यकर्ताओं ने बहुत

मेहनत की है।

भाजपा का साइलेंट वोट है जो किसी को नजर नहीं आता।

अशोक तंवर ने कहा कि साधारण परिवारों के 36 वर्गों के मतदाता भाजपा को वोट

दे रहे है। जो लोग कांग्रेस का नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे है उनकी वजह

है इनेलो की बोलने वाली वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गई है। इनेलो का वोट भी

बजती ज्यादा थी लेकिन ढोलकी खाली निकलती थी। इस बार कांग्रेस के साथ भी यही

होने वाला है। चुनाव प्रचार के दौरान हुए विरोध पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा

विपक्ष ने कुछ साथियों को गुमराह करने की कोशिश की। इस अवसर पर फतेहाबाद

के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव

ग्रोहा, चेयरमैन भारत भूषण मिढ़ा, राजपाल बैनीवाल, शहरी मंडल अध्यक्ष

सुखविंद्र गोयल, नगरपालिका वाइस चेयरमैन जोगिंद्र नंदा, ब्लॉक समिति

चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें