पीएलएफआई को हम मारना नहीं चाहते है, उसे सुधारना चाहते है : एमवी राव
रांची : राज्य के अंदर सरकार के विरूद्ध पोस्टरबाजी करने वाले कभी अपने मनशूबे में कामयाब नहीं होंगे। इस पोस्टर बाजी में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन उग्रवादी की आड़ में सफेदपोश नेता विद्यि व्यवस्था को बिगाड़ने का काम रहे है, सबकी लिस्ट बन रही है, बहुत जल्द खुलासा होगा। उक्त बातें राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने साल 2020 में विभिन्न तरह के हुए अपराधिक घटनाओं को कंट्रोल करने में मिली सफलताओं का ब्योरा देते हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। एमवी राव ने कहा कि हम किसी अपराधी या पीएलएफआई उग्रावादी को मारना नहीं चाहते है। हम तो अभियान चलाते है ताकि वे सुधर जाये लेकिन जब हम पर हमला होगा तो आत्मरक्षा के लिए हमें भी गोली चलानी होगी। 2020 में कुछ इस तरह की घटनाएं हुई है जिसमें ईनामी उग्रवादी मारे गये य फिर पकड़े गये हैं। जो बचे है उनके लिए ये मौका होगा कि नये साल 2021 मंे वह आत्मसर्म्पण करें। डीजीपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमारे पुलिस जवानो ंने बहुत बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा, दुष्कर्म जैसी घटनाएं,साईबर क्राइम, कोयाला चोरी, पशु तस्करी, अफीम, गंाजा,अवैध शराब, मटका सहित जितने भी अपराध है इसकी जनाकरी देने के लिए हमने वाटसएप नबंर जारी किए है जिसमें काफी लोग सूचनाएं भेज रहें है। जिसकी मदद से अपराधी पकड़े जा रहे है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा गया है। डीजीपी ने कहा कि हमने अपराध समीक्षा में पाया कि मैट्रिक से कम पढ़े-लिखे युवा ही दुष्कर्म, अफीम, अवैध शराब, हत्या जैसी घटनाओं में संलिप्त हैं। इसे शिक्षित करने की जरूरत है। डीजीपी ने राज्य के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से झारखंड के सभी थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलेगी। इस संबंध में सभी जिले के एसएसपी, एसपी को पुलिस मुख्यालय से आदेश भेजा जाएगा। इसके बाद सभी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी ले सकेंगे। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन कि छुट्टी मिलेगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली सुधारने की कोशिश जारी है। ईनामी उग्रवादी मारे गये है इस ईनाम की राशि को सूचना देने वाले और मुडभेड़ में शमिल पुलिस कर्मियों दिया जएगा राशि।





