मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

वार्ड बॉय ने छात्रा और पुलिसकर्मी से की अभद्रता, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर। चमोली जिले के नंदानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर कार्यरत वार्ड बॉय काे गुरुवार काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर बीमार छात्रा के उपचार के दाैरान शिक्षकों से अभ्रदता करने और थाने में शिकायत के बाद पुलिस कर्मियों पर हमला करने का आरोप है।वर्चुअल पुलिस गोपेश्वर के अनुसार, थाना नंदानगर क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय की छात्रा वंदना, पुत्री भगत सिंह, की तबीयत बिगड़ने पर शिक्षिकाएं उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर घाट में उपचार के लिए लेकर आई थीं। वहां कार्यरत वार्ड बॉय गणेश ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की कोशिश की। शिक्षिकाओं ने तुरंत इसकी सूचना थाना नंदानगर को दी, जिसके बाद माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मियाें ने वार्ड बॉय को समझाने की काेशिश की। इस पर वार्ड बॉय गणेश ने पुलिस कर्मी सत्यपाल राणा पर हमला कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।घटना की घटना गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया और आरोपित काे गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें