मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

गंगनहर से बरामद हुआ अनवर का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगनहर से बरामद हुआ अनवर का शव

हरिद्वार। अपहरण हुए लड़के का शव आज असफनगर झाल से बरामद हो गया है। मामले में दोनों अपहरणकर्ताओं को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।जानकारी के मुताबिक कलियर निवासी होटल संचालक नसीर के पुत्र अनवर का छह सितंबर को उनकी ही दुकान में किरायेदार दिव्यांग टेलर अमजद पुत्र सफीक निवासी मुकरबपुर ने अपने साथी फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन निवासी मुस्तफाबाद के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने अपहरण करने के साथ ही उसे चाय में मिलाकर नींद की गोलियां खिला दी थी और चाय पिलाने के बाद गला दबाकर अनवर की हत्या कर दी थी। आरोपितों ने गला दबाने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने 25 लाख की फिरौती अनवर के परिजनों से मांगी।फिरौती मांगे जाने पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों को धर दबोचा, जिन्होंने अपहरण कर अनवर की हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने की बात कबूली। वहीं पुलिस अनवर की तलाश में जुटी थी। आज सुबह असफनगर झाल पर नहर से अनवर का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में भेजा है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अनवर का शव बरामद हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें