मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

गौकशी मामले में चार माह से फरार वांछित आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौकशी मामले में चार माह से फरार वांछित आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में गौकशी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी करने वाले तथा ऐसे मामलों में वांछित चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र एवं सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपित मुफीद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले लगभग चार माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफीद पुत्र मुन्तयाज निवासी ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें