मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

जगजीतपुर में हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ी तारबाड़, लोगों में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जगजीतपुर में हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ी तारबाड़, लोगों में दहशत

हरिद्वार। जगजीतपुर में आबादी क्षेत्र में घुसे एक जंगली हाथी ने बीती रात खूब उत्पात मचाया। यहां फुटबॉल ग्राउंड के आसपास के रिहायशी क्षेत्र में जंगली हाथी घूमता हुआ लोगों को नजर आया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। थोड़ी देर बाद पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने जंगली हाथी को खदेड़ना शुरू किया।इस पर हाथी खेतों की ओर दौड़ा और एक खेत में लगी तारबाड़ को तोड़कर ही अंदर घुस गया। हाथी का तारबाड़ तोड़ते हुए वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में पहले जंगल हुआ करता था। आबादी बढ़ने के साथ खेत खलिहान और जंगल खत्म हो गए, लेकिन हाथियों का कॉरिडोर माना जाने वाला यह इलाका, हाथी नहीं भूले। पिछले कई दिनों से यहां एक दांत वाले हाथी की दहशत बनी हुई है। राज विहार, निकट फुटबॉल ग्राउंड में हाथी रोज आ रहा है।लोगों को डर है कि इस एक दांत वाले हाथी का रोजाना आना किसी दिन मुसीबत बन सकता है। लोगों ने वन विभाग से हाथी की आवाजाही को रोकने की मांग की है।रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि बीती रात हाथी आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और हाथी को जंगल में खदेड़ दिया गया था। आबादी में हाथियों की मूवमेंट को रोकने के लिए एलिफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते है करीब आठ किलोमीटर लंबी एलिफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाई जाएगी। इसके बनने के बाद हाथी, आबादी में नहीं घुस सकेंगे। उन्होंने बताया कि हाथियों पर नजर रखने के लिए प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें