मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

आबादी में घुसे हाथियों के पीछे दौड़ाई स्कूटी, टीम तलाश में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आबादी में घुसे हाथियों के पीछे दौड़ाई स्कूटी, टीम तलाश में जुटी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में बीती रात दो जंगली हाथी आबादी में घुस आए, इस दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति हाथियों को परेशान करता दिखाई दिया। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। वन विभाग की टीम व्यक्ति की तलाश कर रही है।दरअसल, जगजीतपुर क्षेत्र में पिछले कई सालों से जंगली हाथियों की दस्तक जारी है। बीती देर रात जंगल से निकल कर दो जंगली हाथी कॉलोनी में घुस आए। रोजाना की तरह हाथी शांतिपूर्वक विचरण कर रहे थे। तभी एक स्कूटी सवार व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। व्यक्ति ने जानबूझ कर हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ानी शुरू कर दी। इस बीच वन विभाग की टीम भी हाथियों को जंगल में खदेड़ रही थी। वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार को काफी समझाया, लेकिन वो नहीं माना।आखिर में उसने फिर से हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ा दी। स्कूटी को पास आता देख एक हाथी स्कूटी सवार की तरफ मुड़ गया। गनीमत रही कि पीछे दौड़ रही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। शोर को सुनकर हाथी आगे की तरफ निकल गए और उन्होंने स्कूटी सवार पर हमला नहीं किया। स्थानीय लोगों ने हाथी और व्यक्ति का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के मुताबिक स्कूटी सवार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उसकी पहचान के लिए वन विभाग की टीम को निर्देश दे दिए हैं। हाथियों की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। आबादी में घुसे वन्यजीवों से छेड़छाड़ न की जाए। उनकी फोटो, वीडियो और सेल्फी लेना लोगों को मुश्किल में डाल सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें