मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में बढ़ा मत प्रतिशत, तीसरे राउंड तक 37.33 फीसदी मतदान, नैनीताल सबसे आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच

सीटों पर आज मतदान शुरू होने के साथ मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा।

पूरे राज्य में दोपहर एक बजे तक 37.33 प्रतिशत मत पड़े हैं। इस बार मतदान

प्रतिशत में बढ़त दिख रही है।

मतदान सूर्योदय के साथ सुबह

सात बजे से प्रारंभ हुआ। सुबह कम लोग ही बूथों पर पहुंचे थे। जैसे-जैसे दिन

चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा। इस बार पहले राउंड से

ही बढ़त दिख रही है। सुबह नौ बजे मतदान प्रतिशत 10.54 था। 11 बजे तक मतदान

प्रतिशत बढ़कर 24.83 हो गया। एक बजे तक तीसरे राउंड में 37.33 प्रतिशत

मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे राउंड में 36.00 प्रतिशत

मतदान हुआ था।

नैनीताल का वोट मीटर सबसे आगे

लोकसभा

सीट की बात करें तो दोपहर एक बजे तक नैनीताल लोकसभा सीट पर 40.46 प्रतिशत,

हरिद्वार लोकसभा सीट पर 39.41 प्रतिशत, अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 32.60

प्रतिशत, टिहरी लोकसभा सीट पर 35.29 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर

36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

35 बैलेट, 40 कंट्रोल यूनिट और 70 बूथों पर वीवीपैट बदली

लोकसभा

चुनाव सकुशल कराने को लेकर चुनाव आयोग सतर्क दृष्टि के साथ अलर्ट मोड पर

है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सभी जगह

मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मॉक पोल के दौरान 35 बैलेट यूनिट और 40

कंट्रोल यूनिट बदली गई। 70 बूथों पर वीवीपैट बदली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें