मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक नहीं, बेटा और भाई बनकर जनता की सेवा करूंगा: सुदीप गुड़िया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक नहीं, बेटा और भाई बनकर जनता की सेवा करूंगा: सुदीप गुड़िया

खूंटी। तोरपा विधानसभा सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सुदीप गुड़िया की जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम को तोरपा प्रखंड के तपकारा में विशाल विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाली। विजय जुलूस के दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता ढोल-नगाडों की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए। मौके पर जमकर अतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। कई घंटों तक पूरा वातावरण पटाखों की आवाज और जय झारखंड, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। सबसे पहले विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने तपकारा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वहां उपस्थित महिला-पुरुषों ने नवनिर्वाचित विधायक और जिलाध्यक्ष जुबैरे अहमद का पारम्परिक ढंग से हाथ धोकर तथा माल्यार्पण कर दोनों का स्वागत किया। तत्पश्चात दोनों एक खुली जीप पर सवार हुए तथा आभार यात्रा शुरू हुई।विजय जुलुस के आगे युवाओं की टोली आतिशबाजी कर रही थी, वहीं महिलाएं नृत्य करती चल रही थी। जुलूस शहीद स्थल बाजार टांड से शुरू होकर मेन रोड, होते दशहरा टांड़ तक पहुंची।मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें विधायक चुना है, उन उम्मीदों पर खराा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वे विधायक के रूप में नहीं, बल्कि लोगों का बेटा और भाई बनकर क्षेत्र की जनता की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र की जनात कभी भी उनसे मिल सकती है। लोगों की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहूंगाा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला है।झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने झामुमो को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर मुहर लगा दी है। दूसरी बार अबुआ राज में अबुआ सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि अब राज्य का विकास और तेज गति से होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें