विवेक सिंह को मिला सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
हुसैनाबाद(पलामू) : निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक सामाजिक कार्य के लिए कबरा कला के विवेकानंद सिंह (विवेक) को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इनकी सेवा लगभग सामाजिक हितों में 5 सालों से रहा है। इन्होंने 2 साल नेहरू युवा केंद्र में रहकर सामाजिक कार्य किया है। साथ ही इस वैश्विक महामारी के कोरोना काल में इनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। इनके द्वारा विभिन्न राज्य में फँसे प्रवासी मजदूरों को झारखंड सरकार की मदद से उनके घर तक लाने का भी काम किया है और गरीब एवं असहाय लोगों को उनके घर-घर तक जाकर राशन एवं मास्क पहुंचाया है। इनका कहना है कि इस पुरस्कार को मिलने के बाद सामाजिक कार्य के लिए काफी हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक सामाजिक हितों के लिए निरंतर खड़ा रहूंगा। इस मौके पर रांची से विधायक सिपी सिंह, पुलिस पब्लिक रिपोर्टर चीफ़ एडिटर मो. सरफराज कुरैशी, ग्रुप एडिटर शाहिद खान, अनु कुमारी, फ़ैशन सीनियर रिपोर्टर, प्रियंका सिंह राजपूत, सीनियर रिपोर्टर जुम्मन, संदीप मिश्रा, शाहिद आलम, इरशाद कुरैशी, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, पूर्व डीएसपी रामनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।





