मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: दहेज उत्पीड़न में महिला का गर्भपात, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: दहेज उत्पीड़न में महिला का गर्भपात, मामला दर्ज

पानीपत। पानीपत मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला के साथ जींद स्थित उसकी ससुराल में अत्याचार किया गया। नशे व सट्टे के आदी पति ने उसके आभूषण तक बेचकर सट्टे पर लगा दिए।मारपीट करने पर महिला का 5 सप्ताह का गर्भपात हो गया।मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2024 में दीपक निवासी जींद के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही कम दहेज लाने पर पति ने अपने लिए बाइक, सास ने सोने की चेन और ससुर ने सोने की अंगूठी लाने की मांग की। जब उनकी बात मानने से इनकार किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करने की। धमकी दी कि सामान लाने पर ही उसको घर में रहने दिया जाएगा।महिला ने जब आपबीती घर बताई तो पिता ने दीपक को घर बुलाकर 50 हजार रुपए नकद दिए और लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से विवाहिता के साथ वही सलूक किया जाने लगा।पति रोज रात को शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। पति ने उसकी चेन, बालियां और अंगूठी बेचकर पैसे सट्टे में लगा दिए। एक सुबह खाने में नमक ज्यादा होने की बात कहते हुए उसके साथ तीनों ने खूब मारपीट की। जिससे उसका 5 सप्ताह का गर्भपात हो गया। तब विवाहिता अपने घर गई, जहां पंचायत भी हुई। लेकिन आरोपियों ने दहेज देने पर ही घर बसाने की बात कही। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें