मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा मंदिर में ई-पास से दर्शन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को झारखंडदर्शन डॉट एनआईसी डॉट इन पर लॉगिन कर अपना पंजीकरण करना होगा। जिसके पश्चात मिलने वाले पास से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। साथ ही एक व्यक्ति चार लोगों के लिए अधिकतम ई-पास निर्गत करा सकता है। वर्तमान में अधिकतम 4 घंटे के लिए झारखंड के आम श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला जा रहा है, ऐसे में उक्त अवधि में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रति घंटे अधिकतम 50 की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अनुमति दी जा रही है। साथ ही बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।मंदिर में दर्शन को लेकर कई गाइडलाइन जारी किया गया है, जिसके तहत बच्चें, स्वास्थ्य लाभ ले रही महिलाएं के अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर पर रहें और धार्मिक स्थलों पर जाने से बचें। हैंड सैनिटाइजर रखना जरूरी है, इसके अलावा गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य की गई है। मंदिर में खांसी, बुखार, जुकाम जैसे लक्षणों वाले लोगों को मंदिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। फेस सील्ड या मास्क पहनकर ही भक्त मंदिर में जा पाएंगे। मंदिर में भीड एकत्र न हो इसके लिए कहा गया है कि भक्तों को एक-एककर घुसने की अनुमति दी जाये। मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले साबुन और पानी से हाथ और पैर धोने के लिए कतार में लगते समय कम से कम 6 फीट की दूरी बनाएं रखें। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में थूकना सख्त वर्जित किया गया है। बाबा मंदिर आने वाले सभी भक्तों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोन करना जरूरी किया गया है। मंदिर प्रबंधन को आसपास और मंदिर प्रांगण के फर्श और अन्य सतहों की लगातार साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के उल्लंघन को लेकर दूसरे राज्यों से बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किया जाएगा क्वारंटाइन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें