मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

टिहरी में सड़क पर पलटी बस, दो की मौत व 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टिहरी में सड़क पर पलटी बस, दो की मौत व 20 घायल

देहरादून। टिहरी के घुत्तू घनसाली से हरिद्वार जा रही विश्वनाथ सेवा की बस चंबा से करीब 12 किमी आगे एक तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकरक्रैश बेरियर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।बताया गया कि घुत्तू घनसाली से हरिद्वार जा रही वाली विश्वानाथ बस सेवा की बस में सवार 22 लोग सवार थे। सुबह करीब 10:15 बजे चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले एक तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकरा गई। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू को गति देने के साथ ही घटना के कारणों को जांच के आदेश दिए।दुघर्टना में बस चालक 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह नेगी निवासी चंबा और 22 वर्षीय सुखदेव पुत्र नागेन्द्र , निवासी ग्राम बजिंगा, घनसाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 अन्य यात्री घायल हाे गए। घायलाें की पहचान रीना देवी पत्नी दिनेश, निवासी जाजल, प्रियांशी पुत्री दिनेश सजवाण. जाजल, अमन रावत पुत्र शिव सिंह रावत, निवासी बीजागां घनसाली, आशा देवी पत्नी राजेंद्र, बीड़ कोट, बचनी देवी पत्नी इंद्र सिंह, चुपड़ीयाल. चंबा, संसार सिंह पंवार पुत्र प्रेम सिंह, संकरी घूतू, लक्ष्मी देवी पत्नी संसार सिंह, संकरी घूतू, समीर सिंह पुत्र सुन्दर सिंह, मगरों कोटि, कुशल सिंह पुत्र जॉन सिंह, सेल कोटि, कुसुम पुत्री ख़ुशहाल, सेल कोटि,बिजेंद्र प्रसाद पुत्र गोपाल दत निवासी पसली अंजनीसेण (सभी टिहरी निवासी), रघुवीर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह, भाववाला देहरादून, रीमिता राणा पत्नी प्रीतम सिंह चंबा फॉरेस्ट कॉलोनी, धन बहादुर पुत्र आई बहादुर निवासी टीमली शेर नागनी, सुनील नौटियाल, ग्राम चौराहा जखोली रुद्रप्रयाग, सुमित विष्ठ पुत्र जोहरी विष्ट निवासी नेपाली मूल, विनोद सिंह पुत्र अष्तरा सिंह व ग्राम पडाकली घनसाली, गुल्सन पुत्र हनीफ निवासी आईपुर हरिद्वार शामिल हैं। दुघर्टना में घायल राजी देवी व रीना देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार चिकित्सालय राम पूर खाड़ी में चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें