मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीणों ने एमपीएल में चलने वाले वाहनों का परिचालन किया ठप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद । निरसा पाण्ड्रा मोड़ में भाजपा के द्वारा, निरसा विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति में बस्ती में एमपीएल प्रबंधन के असंवेदनशील आचरण के खिलाफ प्रातः 9:30 बजे से एमपीएल में चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन आज ठप कर दिया गया। विगत 2 वर्षों से काजल मंडल, निरसा माडमा निवासी (विधवा औरत)को चोरी के इल्जाम लगाकर कार्य से बाहर निकाल दिया गया एवं निरसा बरबिंदिया निवासी सुकेन मंडल को मरणोपरांत 5 वर्षों के पश्चात भी एमपीएल प्रबंधन की ओर से उनके परिवार जनों को नियोजन नहीं दिया गया, एवं 28 अगस्त को एमपीएल कोयला ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाली गाड़ियों के द्वारा निरसा खटाल निवासी जितेंद्र यादव का मवेशी को धक्का मारकर घायल करने के पश्चात मुआवजा नहीं दिया गया। एवं अन्य 11 सूत्री मांगों को रखा गया। आज संध्या 4:00 बजे एमपीएल ट्रांसपोर्ट के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में निरसा खटाल निवासी जितेंद्र यादव का मवेशी को धक्का मारकर घायल करने संबंधित मुआवजा लेकर वार्ता हुई। वार्ता में ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से 40,000 रुपए देने पर सहमति बनी एवं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने अपनी ओर से 10000 रुपए तत्काल सहायता के रूप में दी। मौके पर रंजीत मोदी, गौतम सेनगुप्ता, बंपी चक्रवर्ती, संजय यादव, धीरज पांडेय, विमल कुमार, भूपेंद्र कुमार, लाली यादव, सुरेंद्र यादव भोला चौधरी आदि अन्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें