मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

उताकी गांव के ग्रामीणों ने मिट्टी तेल साथ आत्मदाह करने पहुंचे समाहरणालय , अधिकारियों ने रोका

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

योगीविर पहाड़ का लीज रद्द करने की ग्रामीण कई सालों से कर रहे हैं मांग

मेदिनीनगर : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को मिट्टी तेल व माचिस के साथ आत्मदाह करने जिला मुख्यालय समाहरणालय पहुंचे। जहां प्रशिक्षु आईएएस दिलीप कुमार शेखावत , पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता , एसडीओ अजय सिंह बड़ाईक ने उक्त माइंस को लीज रद्द करने की आश्वासन देकर आत्मदाह करने से ग्रामीणों को रोका। प्रशिक्षु आईएएस ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे ग्रामीणों के साथ है। जांच के बाद उसे लीज रद्द करने हेतु सरकार को लिखा जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने 1 सप्ताह का समय जिला प्रशासन को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 1 सप्ताह के अंदर पहाड़ को लीज नहीं किया जाता है तो ग्रामीण पुनः समाहरणालय पहुंचकर आत्मदाह करेंगे। जिसका जिम्मेवार पलामू उपायुक्त होंगे। इसका नेतृत्व झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु कर रहे थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। पलामू उपायुक्त हाय हाय... एसडीओ हाय हाय... स्टोन माफिया होश में आओ ... आदि नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए समाहरणालय आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए लेकिन अब देखना होगा कि इस पर पलामू जिला प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर कितना खरा उतरते हैं। इधर पलामू उपायुक्त के निर्देश पर तत्काल जांच टीम का गठन कर उताकी गांव जांच के लिए एक टीम को भेजा गया है। जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मौके पर झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार कुमार शत्रु ने कहा कि जिला प्रशासन ने गलत तरीके से पाटन प्रखंड के उताकी ग्राम में योगीवीर पहाड़ को लीज देने का काम किया है। जिस पहाड़ को लीज किया गया है उसके आसपास दर्जनों गरीब लोगों का घर है। यही नहीं पहाड़ के नजदीक कस्तूरबा विद्यालय , आंगनबाड़ी व कई सरकारी भवन है। माइंस में विस्फोट होने से कई गरीबों के घरों पर पत्थर आ जाता है। कई बार लोगों को क्षति भी हो चुका है। ग्रामीणों ने उपमाइंस को बंद करने को लेकर कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन ग्रामीणों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया। बता दे कि पाटन के उताकी गांव में योगीवीर पहाड़ का अवैध तरीके से खनन पट्टा लेकर सतीश तिवारी स्टोन माइन्स व संजय सिंह स्टोन माइंस से अंधाधुंध पत्थर उत्खनन कर क्रशर प्लांट चलाकर भीषण पर्यावरण प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिसे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मंच के जिला अध्यक्ष विजय राम , केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नरेश राम , महासचिव विश्वनाथ राम आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन को अनसुनी कर दिला अनुमंडल प्रशासन ने अपनी ह्रदयहीनता व संवेदनहीनता का परिचय दिया है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी । आपदा करने पहुंचने वालों में अमरीश कुमार सिंह , कामता सिंह, राम रेखा सिंह, अनुज कुमार सिंह , सुशील सिंह, गीता देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, मोना सिंह, बबलू सिंह, साधू मोची, अनीता देवी , प्रयाग मोची, महेंद्र ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, पारस ठाकुर आदि लोग शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें