मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : दामाद ने ससुर काे दी गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : दामाद ने ससुर काे दी गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

जींद। जुलाना खंड के गांव मालवी में मंगलवार रात शराब के नशे में दामाद दीवार फांद कर घर में घुस गया और ससुर के माथे पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी। जुलाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित आर्मी से रिटायर्ड है और शराब के नशे में धुत्त था। ग्रामीणों ने आरोपित दामाद को असलहा सहित काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।गांव जैजैवंती निवासी सुंदर आर्मी से रिटायर्ड है। मंगलवार रात को शराब के नशे में अपने लाइसेंसी असलहा के साथ अपनी ससुराल गांव मालवी निवासी सुरेश के घर पहुंच गया। जहां पर उसकी ससुरालीजनों से कहासुनी हो गई। सुंदर के नशे में होने तथा उसके तेवरों को देखते हुए ससुरालीजनों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। देर रात को सुंदर दीवार फांद कर मकान में घुस गया और अपने ससुर सुरेश के माथे पर लोडिड पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी।सुरेश द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सुंदर को असलहा समेत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के असलहा तथा छह जिंदा कारतूस को कब्जे में ले लिया।जुलाना थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर सुंदर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। बुधवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि आरोपित रिटायर्ड फौजी है और उसने अपने लाइसेंसी असलहा से अपने ससुर को मारने की धमकी दी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें