ग्रामीणों को हर हाल में विकास योजनाओं का लाभ: रूक्मिला
खूंटी। खूंटी पंचायत समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। प्रमुख रुक्मिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक-एक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रमुख रुक्मिला देवी और उपप्रमुख जितेन्द्र कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों तक हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसका ध्यान रखना होगा। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को टीम वर्क के साथ काम करना होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार काफी सजग है। सरकार की योजनाओं का लाभ सब को मिले, इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है। बैठक के दौरान कृषि विभाग की योजनाओं में तेजी लाने, जरूरतमंदों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ देने, प्रधानमंत्री आवास के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ की बिरसा हरित क्रांति बागवानी योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को कहा गया।





