मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

विग्रह डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर में की परिक्रमा बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र दर्शन को पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग/उखीमठ/मक्कूमठ । पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान

मद्महेश्वर की विग्रह डोली ने शनिवार को बैसाखी के अवसर पर ओंकारेश्वर

मंदिर परिसर में दर्शन दिये और देव निशानों के साथ परिक्रमा की। इस अवसर पर

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विग्रह डोली के

दर्शन किये और परिक्रमा में शामिल हुए इससे पहले उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर

में दर्शन किये।

मद्महेश्वर के विग्रह को आज अपराह्न ढाई

बजे रथ मे आरूढ़ किया गया। डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिकमा संपन्न

की। मद्महेश्वर की डोली के साथ अन्य देव निशानों ने ओंकारेश्वर मंदिर की

परिक्रमा संपन्न की। उल्लेखनीय है कि मदमहेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार 20 मई

को खुल रहे हैं जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 10 मई को

खुलेंगे।

बैशाखी के अवसर पर भगवान मद्महेश्वर ने रथ में

आरूढ़ हो कर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन दिये और अन्य देव निशानों के

साथ ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में

श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर की डोली के दर्शन को पहुंचे थे।

बीकेटीसी

अध्यक्ष अजेंद्र अजय दिन में ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे और मंदिर मे

दर्शन किये। इसके पश्चात मद्महेश्वर भगवान के विग्रह के रथ आरोहण अर्थात

उत्सव विग्रह को डोली में बिठाकर मंदिर की परिक्रमा के बिखौत मेला

कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंदिर परिक्रमा में बीकेटीसी

सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,कार्याधिकारी आरसी तिवारी,देवानंद गैरोला,स्थानीय

हक हकूकधारी पंच गौंडारवासी, पुजारीगण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर

पुष्पवान,कुलदीप धर्म्वाण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें