मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में धर्मशाला रोड पर डाली गई पाइपलाइन की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस विभाग टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में धर्मशाला रोड पर डाली गई पाइपलाइन की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस विभाग टीम

फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड पर करीब 5 साल पहले डाली गई बरसाती पानी की पाइपलाइन की जांच के लिए सोमवार को विजिलेंस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम में विजिलेंस विभाग के एसडीओ ध्रुव कुमार, एएसआई कुलदीप कुमार, फतेहाबाद विजिलेंस विभाग और पब्लिक विभाग के एसडीओ आंचल जैन शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना। दुकानदारों का आरोप है कि बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डाली जानी थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरतते हुए सीवर लाइन डाल दी, जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। दुकानदारों ने कहा कि बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और कई बार हालात खतरनाक हो जाते हैं। इसी समस्या के चलते कुछ समय पहले सड़क पर जलभराव के दौरान एक युवक की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ही विजिलेंस विभाग की टीम को जांच के लिए पहुंची। दुकानदारों ने मांग की कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सही तरीके से बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की जान-माल की हानि न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें