मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता जागरुकता सप्ताह आरम्भ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

संवाददाता

बोकारो : केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देश में मंगलवार से 2 नवम्बर तक की अवधि बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तौर पर मनाई जा रही है। इस्पात भवन परिसर में शपथ ग्रहण के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्जित किया। उसके बाद इस्पातकर्मियों को सतर्कता शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संयंत्र के अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) तथा अतरिक्त प्रभार (कार्मिक एवं प्रशासन) आर कुशवाहा, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) वी के पाण्डेय, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) डी के साहा, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) एस के साहू सहित मुख्य महाप्रबंधकगण, अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सतर्कता एक जीवनशैली

निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश ने अपने संबोधन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति उदगार व्यक्त करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सतर्कता वास्तव में एक सोच, एक आचरण और जीवनशैली है तथा यह सभी में अन्तर्निहित है। श्री प्रकाश ने उपस्थित कर्मियों को अपने संगठन, समाज एवं देश के हित को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लेने का आह्वान किया, ताकि एक सतर्क और समृद्ध भारत का निर्माण हो सके।

सतर्तकता जागरुकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ रंजन भारती ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। सतर्कता विभाग की उप महाप्रबंधक श्रीमती मीना बाखला ने भारत के राष्ट्रपति का संदेश, सहायक महाप्रबंधक अनुराग शर्मा ने उप राष्ट्रपति का संदेश, वरीय प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का संदेश, प्रबन्धक सुष्मिता कुमारी ने लोकसभा अध्यक्ष का संदेश तथा उप प्रबंधक प्रेरणा कुमारी ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग की और से आये सन्देश पढ़े। कार्यक्रम के समापन पर निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश तथा वरीय अधिकारियों ने गुब्बारे छोड़ कर सतर्कता जागरुकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक राजेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सतर्कता) वी के बंसल ने किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता विभाग, सुरक्षा विभाग एवं आसूचना विभाग के कर्मियों के लिए सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अवसर पर एक प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सुरक्षा) मनोज कुमार, महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ रंजन भारती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक (सतर्कता) अंजनी कुमार सिंह एवं उप प्रबंधक (सतर्कता) सुश्री प्रेरणा कुमारी ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें