मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर अपलोड करने का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर अपलोड करने का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। व्यूज और वायरल होने के चक्कर में नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपालोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली। वीडियो में एक व्यक्ति पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न करता दिखाई दे रहा था।सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो की जांच की गई, जिसमें वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी गली नंबर-1, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार वीडियो में पिस्टल प्रदर्शित करता हुआ पाया गया।इस मामले में आरोपित को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्लास्टिक की नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाया था। पिस्टल का निरीक्षण करने पर वह नकली पाई गई। आरोपी द्वारा भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया, जिससे चलते पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें