मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में व्यवसायियों और चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल में व्यवसायियों और चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल क्षेत्र में सभी फड़ व्यवसायियों, नाव चालकों, घोड़ा चालकों, टैक्सी चालकों और बाइक चालकों के व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन को अनिवार्य घोषित किया गया है। इस हेतु नगर पालिका के सर्वे टीम के माध्यम से 18 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने बताया कि 18 से 23 नवंबर तक फड़ व्यवसायियों का सत्यापन किया जाएगा जबकि 25 से 30 नवंबर तक नाव मालिकों और चालकों, घोड़ा मालिकों और चालकों तथा टैक्सी और बाइक चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्यापन के लिए सभी व्यवसायियों और चालकों को आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, क्षेत्रीय निवास प्रमाण, वैधानिक कार्यवाही नहीं होने का शपथ पत्र, पुलिस सत्यापन, नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने, आय के स्राेत पत्र और व्यवसाय से संबंधित सक्षम सरकारी विभाग द्वारा निर्गत प्रारूप पर शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान यदि किसी प्रकार की अवैधता या शिकायत पाई गई तो संबंधित व्यक्ति की पात्रता तत्काल निरस्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें