मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई

17 जुलाई को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, युवाओं के मुद्दे उठाएंगे ः के.सी. वेणुगोपाल

देहरादून,। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों की 'डबल इंजन' सरकारों की नीतियों से जनता में नाराजगी है।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के समापन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वेणुगोपाल ने कहा कि

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत के लिए तैयार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा के दस वर्षों के शासन में बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त

हो चुकी है। कांग्रेस युवाओं और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

वेणुगोपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे प्रकरण का उल्लेख करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में सोना चोरी और चढ़ावा मामला भाजपा सरकार की असलीयत को सामने ला दिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत फीडबैक लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है और भ्रष्टाचार, महंगाई और जनहित के मुद्दों पर जनता सरकार से नाराज है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं और विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी सवाल भी उठ रहे हैं। उन्होंने दलितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार कानून व्यवस्था में विफल साबित हो रही है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड का दौरा पर आएंगे, जहां युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना जनआंदोलन जारी रखेगी।

पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें