मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी काबू

फतेहाबाद। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राज कुमार पुत्र चानन राम निवासी जल्लोपुर, जस्सा सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी तामसपुरा तथा सुरेंद्र कुमार पुत्र कर्मबीर सिंह निवासी तामसपुरा के रूप में हुई है। शनिवार को सीआईए प्रभारी निरीक्षक कुलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के लिए रतिया क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई, जहां कुछ ही देर में तीन युवक एक मोटर साइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका और वाहन के दस्तावेज मांगे, परंतु वे मोटर साइकिल के किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर सके। जब पुलिस ने ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से बाइक की जांच की, तो वह चोरीशुदा पाई गई। इस पर तीनों युवकों को मौके पर काबू कर नियमानुसार थाना शहर रतिया को सौंपा गया। पुलिस जांच में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह मोटर साइकिल 6 अगस्त को चोरी की थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र सुरजभान निवासी रतिया की शिकायत पर थाना शहर रतिया में मामला दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें